Monday, 9 January 2012

Jaane Yeh Dil Kya Chahata hai...


जाने ये दिल क्या चाहता है,
कभी ये दिमाग से दोस्ती तो कभी दुश्मनी कर बैठता है,
जाने ये दिल क्या चाहता है |

बच्चों के साथ होते ही ये पिघल जाता है,
उनकी मासूमियत से प्यार कर बैठता है,
उनके साथ फिरसे अपना बचपन जी आना चाहता है,
मगर फिर उनकी potty/diaper साफ़ करने से इतराता है..
जाने ये दिल क्या चाहता है |

बड़ों के सामने maturity से पेश आना चाहता है,
"मुझे freedom दो" - यह उन्हें समझाना चाहता है,
अपनी बात उनसे मनवाना चाहता है,
मगर फिर उनके feelings को नहीं समझता है,
और उनके experience से कुछ सीखना नहीं चाहता है,
जाने ये दिल क्या चाहता है |

दोस्तों के साथ कही हो आना चाहता है,
कभी cigarette तो कभी दारु पी आना चाहता है..
अपनी दर्द-ए-दास्तान उन्हें सुनाना चाहता है ..
फिरसे वोह college और hostel की life जी आना चाहता है
जाने ये दिल क्या चाहता है |

Office में अपना talent prove करना चाहता है,
Boss से दोस्ती, और colleagues से मस्ती करना चाहता है
काम होतो complaint , और ना-होतो भी complaint करना चाहता है..
तो फिर कभी सबसे ज्यादा hike पाना चाहता है..
और तो फिर, एक jump मारते ही - अगले jump की planning करना चाहता है !!
जाने ये दिल क्या चाहता है |

Teenage आते ही लड़कियों से flirt करना चाहता है..
किसी की आँखों में खोना और किसी को bike पे घुमाना चाहता है,
एक Girlfriend जाते ही, दुसरे की खोज में लागना चाहता है..
और फिरसे ये cycle repeat करना चाहता है
जाने ये दिल क्या चाहता है |

हर सुबह एक नयी उम्मीद जगाता है,
बीते कल को भूल - आज कुछ नया करना चाहता है,
अपने critics को गलत - और खुदको सही prove करना चाहता है,
तो फिर कभी श्याम होते ही 'दो घुट लगाकर' इस दिन को भुलाता है..
और किसी अनजाने को अपने regrets सुनाता है..
जाने ये दिल क्या चाहता है |

Family के साथ होतो, दोस्तों की याद दिलाता है
दोस्तों के साथ होतो, Family की याद दिलाता है
तो फिर कभी बस दुनिया से तनहा रहना चाहता है
जाने ये दिल क्या चाहता है |

सुबह की 'good morning' से रात की 'good night' तक Facebook, Twitter पे update करना चाहता है..
कोई follow , like , comment करे या न करे , फिरभी इंतज़ार करना चाहता है..
तो फिर कभी हफ़्तों इन् sites पर login ही नहीं होना चाहता है
जाने ये दिल क्या चाहता है |

रात को सोने से पहले सुबह की jogging का plan करता है,
six packs और size zero के ख्वाब देखता है...
तो फिर कभी दिन भर सिर्फ सोते ही रहना चाहता है,
और तो फिर कभी diet पे होतो 'Hyderabadi Biryani' खाना चाहता है..
जाने ये दिल क्या चाहता है |

Corruption cleanup अभियान में 'Anna' की टोपी पहनना चाहता है,
politicians और घूस लेने वाले सरकारी employees की वाट लगाना चाहता है,
तो फिर कभी traffic police को 200 की receipt की जगह 50 में निपटाता है,
और IT Returns में duplicate bills से पैसे बचाता है
जाने ये दिल क्या चाहता है |

कभी सोचता है, और क्या बचा है इस ज़िन्दगी में पाने के लिए,
सब कुछ तो है तेरे पास : कपडा, दो वक़्त की रोटी और एक छत सोने के लिए,
मगर फिर either high society life or नए ख्वाब देखता है,
और उन्हें पाने के लिए दिन रात मेहनत करना चाहता है,
जाने ये दिल क्या चाहता है |

कभी लगता है की बस लिखता रहू इस दिल की चाहतों पे
मगर दिमाग की घंटी बजती है और दिल को दस्तक देते हुए ये कहती है -
बंद कर तेरी यह bakwaaz
कुछ भी तो नहीं है तेरे लिखने में ख़ास
कब आयेगा तू अपनी boring आदतों से baaz
कुछ लोग hate करेंगे इसको और कुछ को होगा तुझपे naaz
फिर काहेका ये positive एहसास
चल बंद कर तेरी 'जाने ये दिल क्या चाहता है' की bakwaaz
चल बंद कर तेरी  'जाने ये दिल क्या चाहता है' की bakwaaz..


4 comments:

Pradeep Khanna said...

didn't know you are such good at kavitha and shayarii... Good one buddy... Keep up the good work.

Jay said...

Tera Dil Sab Chahta hai Lekin tu Kya chahta hai???

Sharma said...

Philosophy and Sarcasm... You pulled it off!! Hats off

Archana said...

Kudos